हसनगंज /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में शनिवार को शिक्षक दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।
वहीं विद्या भारती चिल्ड्रेन्स एकेडमी स्कूल हसनगंज में भी शिक्षक दिवस को लेकर विशेष आयोजन किया गया। वही बच्चों ने शिक्षकों के योगदान और उनके मार्गदर्शन के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए कहा कि शिक्षक उनके जीवन को सही दिशा देने के साथ-साथ उन्हें बेहतर नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं।
शिक्षकों ने भी बच्चों को शिक्षक दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।वही स्कूल के डायरेक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तवने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में शिक्षक की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। शिक्षक केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि बच्चों में संस्कार, अनुशासन, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करते हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, लगन और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर मुकेश कुमार श्रीवास्तव, गौतम कुमार, ज्योतिष कांत कुंवर सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।