न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

माॅडल स्कूल का जायजा लेकर बीडीओ ने किया शिक्षण सत्र का आयोजन

डंडखोरा/कटिहार– प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम प्रकाश ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय टिकैली में संचालित सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल डंडखोरा का भ्रमण कर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।इस दौरान उन्होंने प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश राय से आवश्यक जानकारी ली।तो विद्यार्थियों से भी मिल रही सुविधाओं के बारे में पूछताछ किया।बीडीओ ने उपस्थित छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षा के महत्ता, उनके लक्ष्य, आकांक्षाओं एवं अपेक्षाओं के बारे में विचारों का आदान -प्रदान किया तो उन्हें अपने लक्ष्यों के प्रति निरंतर प्रयास करते रहने को लेकर प्रेरित किया ।

विद्यार्थियों के साथ बीडीओ ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का संक्षिप्त परिचय साझा करते हुए स्वतंत्रता संग्राम की प्रमुख घटनाओं एवं स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्षों के माध्यम से बच्चों को देश के स्वतंत्रता आंदोलन की विभिन्न घटनाओं से सरल शब्दों में परिचय कराया।अपनी अध्यापन कला से वे विद्यार्थियों का ध्यान केन्द्रित रखने में सफल देखे गये।उन्होंने विद्यार्थियों की सक्रियता सुनिश्चित करने के लिए विद्यार्थी को अध्ययन के आधार पर स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित किसी प्रेरणादायक घटना के बारे में लिखने का टास्क भी दिया।

बीडीओ ने विद्यार्थियों को गणित के समीकरण एवं फार्मूले के बारे में जानकारी दी तो उन्हें सवाल पूछने की छूट देकर सवालों का जवाब देकर संतुष्ट किया।इस क्रम में बच्चो में सीखने की इच्छा तथा उनकी आकांक्षा स्पष्ट रूप से सामने आ रही थी।

किसी प्रशासनिक पदाधिकारी द्वारा विद्यार्थियों के साथ संवाद, मार्गदर्शन एवं शैक्षणिक सहभागिता को बढ़ावा देने जैसे विभिन्न गतिविधियों के आयोजन की जहां चर्चा हो रही है तो वहीं प्रबुद्ध लोग इसे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढावा देने की दिशा में सार्थक पहल मान रहे हैं।इस दौरान प्रधानाध्यापक सहित रुदल कुमार शर्मा,प्रमीत भारती, रफीक अहमद,सत्यम कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Comment