न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

नेशनल पब्लिक स्कूल मनिहारी में शिक्षक दिवस पर समारोह का हुआ आयोजन

मनिहारी /कटिहार -नेशनल पब्लिक स्कूल मनिहारी कि ओर से विद्यालय परिसर में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारम्भ स्कूल के प्रबन्धक न्यासी रामेश्वर पाण्डेय, प्राचार्य बोध कुमार सिंह तथा प्रबंधक न्यासी डॉ० ओम प्रकाश पाण्डेय द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ| सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्पार्पण किया गया ।

इस अवसर पर प्रबन्धक न्यासी रामेश्वर पाण्डेय ने कहा कि गुरु वह महान कुम्हार है जो मिट्टी की लुगदी से ऐसे मंगल कलश का निर्माण करता है जो मानवता के मंदिर के कंगूर पर विराजमान होकर उच्चयता के मापदंड तय करता है | प्राचार्य बोध कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक शिशु रूपी वट-बीज को महामानव रूपी दरख़्त बनाने वाले होते है|

शिक्षक दिवस पर स्कूल के छात्रों द्वारा इंग्लिश तथा हिंदी में भाषण तथा शिक्षिका प्रिया कुमारी और मनीष कुमार के संयोजन में तैयार सांस्कृतिक कार्यक्रम को प्रस्तुत किया गया | समायरा खान, श्रेयष बोष, प्रशांत कुमार, आदर्श कुमार के भाषण तथा पाखी कुमारी, सोनिया कुमारी, शैलजासोनी, अनुष्का कुमारी, अवनि कुमारी, दृष्टी, परी कुमारी, आरोही कुमारी, तृषा कुमारी, जानवी कुमारी, आन्या प्रकाश, शालिनी कुमारी, लवली कुमारी, पायल कुमारी, आरुषि कुमारी, नैन्सी कुमारी, तान्या सिंह तरुण, प्राणिका प्रकाश, इशू कुमारी, माही कुमारी तथा मीठी कुमारी की सांस्कृतिक प्रस्तुति गुरु में संसार समाया, बम बम बोले, कुछ है जुमन सा, टीचर्स डे डांस परफॉरमेंस मिक्स सांग को भरपूर सराहना मिला ।

Share this news

Leave a Comment