न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

शिक्षक दिवस पर बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल में भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन

विद्यालय के निदेशक मनीष रुखियार एवं शिक्षकों द्वारा डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की हुई शुरुआत

रिपोर्ट :मनोज कुमार

बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, शमीर तकैया, गया में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक मनीष रुखियार एवं शिक्षकों द्वारा डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

इस अवसर पर निदेशक मनीष रुखियार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही ऐसा माध्यम है, जिसके जरिए विद्यार्थी अपने भविष्य को बेहतर बनाने के साथ समाज और देश की सेवा कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से माता-पिता और शिक्षकों का सम्मान करने तथा देश की प्रगति में योगदान देने की अपील की।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गणेश वंदना, ‘मैं बादल बन जाऊं’ सहित विभिन्न नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। बड़ी संख्या में अभिभावक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस दौरान विद्यालय की शिक्षिकाओं अंजली कुमारी, निधि श्रीवास्तव, सुरभी कुमारी, देवश्री पाकराशी, शिक्षक नाइशा सिंह, नीरज कुमार, दिनेश कुमार और स्नेहा श्रीवास्तव को विभिन्न उपहार देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने अपने संबोधन में शिक्षकों को अपना मार्गदर्शक बताते हुए उनके प्रति आभार जताया।

अंत में विद्यालय के निदेशक मनीष रूंगटेयार ने सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Share this news

Leave a Comment