न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

नवाचार, जनसहयोग और बालिका शिक्षा के लिए शहजाद अनवर ‘राजा’ को राज्यस्तरीय शिक्षक सम्मान

पटना:किशनगंज के शिक्षक शहजाद अनवर ‘राजा’ को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय नवाचार, जनसहयोग, बालिका शिक्षा एवं सामाजिक जागरूकता के लिए राज्यस्तरीय शिक्षक सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। पटना में आयोजित समारोह में बिहार के शिक्षा मंत्री के हाथों उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

ग्रामीण विद्यालय में ICT लैब, फिल्टरयुक्त पेयजल, बेंच-डेस्क एवं अतिरिक्त कक्षों की व्यवस्था के साथ जनसहयोग से शैक्षणिक संसाधन जुटाना उनके प्रमुख कार्यों में शामिल है। पर्यावरण संरक्षण के लिए “मेरा जन्मदिन, मेरा पौधा”, बालिका शिक्षा एवं स्वच्छता के लिए “माँ-बेटी खुला संवाद”, सैनिटरी नैपकिन की व्यवस्था तथा नशा मुक्ति अभियान जैसी पहलों ने विद्यालय को समुदाय से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इसके अलावा TLM आधारित, गतिविधि एवं खेल-खेल में शिक्षण के माध्यम से बच्चों के सीखने को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। विद्यालय के इतिहास में पहली बार 12 विद्यार्थियों का NMMSS परीक्षा में शामिल होना भी उनकी शैक्षणिक पहल की महत्वपूर्ण उपलब्धि रही।

शिक्षा विभाग द्वारा उनके कार्यों के मूल्यांकन के बाद मिले इस सम्मान को उन्होंने सहयोगी शिक्षकों, अभिभावकों, विद्यालय प्रबंधन समिति और ग्रामीण समुदाय के सामूहिक प्रयासों का सम्मान बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें ग्रामीण शिक्षा को और बेहतर बनाने की नई जिम्मेदारी और ऊर्जा देता है।

Share this news

Leave a Comment