कोचाधामन (किशनगंज)सरफराज आलम
प्रखंड क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव उत्साहपूर्वक मना।इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा अर्चना कर सुख शांति व समृद्धि की कामना किए।
जन्माष्टमी पर प्रखंड के असूरा , मस्तान चौक सहित कई अन्य जगहों पर एक दिवसीय मेला का आयोजन हुआ।

प्रखंड के असूरा गांव और मस्तान चौक में जन्माष्टमी पर लगी मेला में लोगों की काफी भीड़ भीड़ रही। पूर्व मुखिया ओमप्रकाश झा सामाजिक कार्यकर्ता राजीव झा ने कहा कि सौ सालों से अधिक समय से यहां मेला का आयोजन होता आ रहा है।

जिसमें दोनों समुदाय के लोगों का सहयोग रहता हैं। असूरा गांव में आयोजित मेला का सफल संचालन को लेकर पूर्व मुखिया ओमप्रकाश झा, राजीव झा,जीतेन्द्र नाथ झा,बिजेंद्र झा,भवेश झा,अवधेश झा,ऋषि झा,सौरभ झा,गोपाल लाल मांझी इत्यादि सक्रिय रहे।