न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

डीएम ने कुरसेला में बाढ का लिया जायजा,दिए जरूरी निर्देश

गगा नदी के जलस्तर में धीमी बढ़त


बाढ़ सहायता को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी- जिलाधिकारी

कटिहार–जिले मेः भारी वर्षा एवं संभावित बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है।नदियों के जलस्तर की 24 घंटे नजर रखी जा रही है। संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी के निर्देश पर नदियों के जलस्तर, जलजमाव, तटबंधों, सड़कों एवं आवागमन की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

सुलभ आवागमव को लेकर कई जगहों पर नावों का परिचालन भी कराया जा रहा है। जिला पदाधिकारी ने स्वयं शुक्रवार को अपर समाहर्ता आपदा फिरोज अख्तर अपर समाहर्ता डाॅ.बिनोद कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ कुर्सेला प्रखंड क्षेत्र के जरलाही पंचायत अन्तर्गत गुमटी टोला एवं 12 नंबर स्पर पर बाढ की स्थिति का जायजा लिया।इस क्रम में उन्होंने नदी के बढ़ते जलस्तर तथा आसपास के जल प्रभावित गांवों का जायजा लिया तथा पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीएम ने अंचल अधिकारी को सतर्क रहने का निर्देश देते हुए कहा कि समय रहते बाड सहियता को लेकर सभी आवश्यक तैयारो पूरी कर बाढ़ की स्थिति में आपदा विभाग के मानक संचालन प्रक्रिया के तहत प्रभावित परिवारों को सभी सहायता उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।जिला पदाधिकारी ने बताया कि गंगा एवं कोशी के जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है।उन्होंने बताया कि जल प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित सुरक्षात्मक एवं राहत कार्य चलाया जाएगा।

क्षतिग्रस्त सड़कों एवं संपर्क मार्गों की मरम्मति भी शीघ्र कराई जाएगी।डीएम ने बताया कि आवश्यकतानुसार वैकल्पिक आवागमन एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल टीम के माध्यम से आवश्यक चिकित्सकीय सलाह एवं दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिया गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर लगातार निगरानी की जा रही।

वहींआपात स्थिति के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय बना कर सहायता कार्य करने का निर्देश दिया गया है। जिला पदाधिकारी श्री द्विवेदी ने भारी बारिश एवं नदियों के जल स्तर में वृद्धि की स्थिति को देखते हुए जलजमाव वाले क्षेत्रों, नदी-नालों एवं तेज बहाव वाले पानी में अनावश्यक प्रवेश नहीं करने की अपील की है।

उन्होंने प्रशासन द्वारा जारी दिशा -निर्देशों का पालन करने तथा और आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन, नियंत्रण कक्ष को सूचना देने की भी बात कही।उन्होंने कहा है कि हर स्थिति पर जिला प्रशासन की पैनी नजर है। आमजनों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।इसको लेकर सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।उन्होंने लोगों से सतर्क एवं सुरक्षित रहने तथा प्रशासन का सहयोग करने की भी अपील की है।

Share this news

Leave a Comment