न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

निजी कोष से कच्ची सड़क को कराया दुरुस्त,पक्की सड़क का दिया आश्वासन

अमदाबाद /कटिहार – अमदाबाद नगर पंचायत के वार्ड संख्या तीन एवं चार मिथिलेश दास के घर से श्रीकृष्ण मंदिर की ओर जाने वाली कच्ची व कीचड़युक्त सड़क को जदयू नगर अध्यक्ष सह पार्षद प्रतिनिधि संजीव कुमार साह ने निजी खर्च से चलने लायक कराया।

उन्होंने सड़क पर दो ट्रेलर जेएसबी डलवाकर उसका समतलीकरण कराया। इससे मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों को आवागमन में राहत मिली है।पार्षद प्रतिनिधि संजीव कुमार साह ने बताया कि बारिश के दिनों में सड़क पर कीचड़ जमा होने से लोगों को कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना करने के साथ-साथ अन्य जरूरी कार्यों के लिए आने-जाने में काफी परेशानी होती थी।

स्थानीय लोगों की मांग पर तत्काल पहल करते हुए सड़क पर मिट्टी डलवाकर उसे आवागमन योग्य बनाया गया है।उन्होंने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही इस मार्ग पर पक्की सड़क का निर्माण कराया जाएगा।

पक्की सड़क बनने से वार्ड संख्या तीन एवं चार के लोगों के साथ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी आवागमन में सुविधा होगी।स्थानीय लोगों में मिथिलेश दास, निर्मल झा, गणेश दास, सुनील दास सहित अन्य ने सड़क को दुरुस्त कराने के लिए जदयू नगर अध्यक्ष सह पार्षद प्रतिनिधि संजीव कुमार साह के प्रति आभार जताया।

Share this news

Leave a Comment