न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

भाजपा के द्वारा सेवा समर्पण और संकल्प अभियान के तहत कार्यशाला का किया गया आयोजन

सेवा, समर्पण और संकल्प के 25 वर्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सेवा-यात्रा को समर्पित “सेवा संकल्प अभियान”

कटिहार – भारतीय जनता पार्टी कटिहार की ओर से देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की यात्रा के उपलक्ष्य में “सेवा संकल्प अभियान” का जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित किया गया ।

इस अवसर पर कार्यशाला का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम के साथ किया गया। सेवा संकल्प अभियान जिला कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष प्रणव यादव, जिला प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा, प्राणपुर विधायक सह महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष निशा सिंह, प्रदेश मंत्री सीमा झा,कोढ़ा विधायक कविता पासवान, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी , जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, गोविंदा अधिकारी, सौरभ कुमार मालाकार, मुख्य रूप से उपस्थित हुए।

मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव यादव ने कहा कि 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा को संस्कार और जनकल्याण को संकल्प मानकर राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने की प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों में आदरणीय नरेंद्र मोदी जी ने संगठन से लेकर शासन तक अपने जीवन का प्रत्येक क्षण राष्ट्रसेवा, जनसेवा और अंत्योदय को समर्पित किया है। गरीब, किसान, युवा, महिला, श्रमिक और समाज के वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के लिए किए गए प्रयासों ने भारत को आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में नई गति प्रदान की है।

जिलाध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ देश को नई दिशा देने वाली इस गौरवपूर्ण सेवा-यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। अभियान के दौरान भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी समाज के विभिन्न वर्गों के बीच पहुंचकर सेवा, जनसंपर्क, स्वच्छता, जनजागरूकता, सामाजिक सहभागिता एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।


उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि प्रधानमंत्री की सेवा भावना से प्रेरणा लेकर हर जरूरतमंद तक सहयोग पहुंचे, हर पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए।उपस्थित मंचासिन सभी वक्ताओं ने अपने-अपने संबोधन में कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा-यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएं और उनके “सेवा ही संगठन” के भाव को अपने जीवन एवं सामाजिक दायित्वों में आत्मसात करें।इस मौके पर जिला स्तरीय कार्यशाला में विधान सभा प्रभारी, संयोजक, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, सभी मोर्चा के अध्यक्ष, कार्यक्रम की जिला एवं मंडल स्तर की टोली शामिल हुए।

Share this news

Leave a Comment