न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

माता-पिता को बेरहमी से लाठी डंडा से मारने वाला कुपुत्र बेटा गिरफ्तार,भेजा गया जेल

आजमनगर /कटिहार – थाना क्षेत्र के आजमनगर रोड स्टेशन के निकट स्थित गांव नलकूप्पा निवासी राखाल सिंह अपने बुजुर्ग माता पुरण देवी-पिता चिरकुट सिंह को लाठी डंडा से पीट कर बुरी तरह घायल कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड आजमनगर के निकट स्थित गांव नलकोपा में मामूली बात को लेकर एक नालायक बेटा ने अपने बुजुर्ग माता पिता को लाठी डंडे से बेरहमी से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद गांव के लोग इकट्ठा हो गए, जिससे बुजुर्ग माता-पिता की जान बच गई।

साथ ही गांव के लोगों की सहायता से बूढ़े मां-बाप को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर में भर्ती कराया गया। वहीं घटना की जानकारी 112 नंबर पर ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही आजमनगर पुलिस तुरंत घटनास्थल पहुंचकर कुपुत्र राखाल सिंह( 27) को गिरफ्तार कर थाने ले आए।

मामले को लेकर पिता चिरकुट सिंह के द्वारा आजमनगर थाने में दिए गए आवेदन के बाद आजमनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की तहकीकात में जुट गई। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त होते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए राखाल सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत कटिहार भेज दिया गया।

Share this news

Leave a Comment