न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देशी कट्टा और स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार

बरारी /कटिहार – बरारी थाना पुलिस और एसटीएफ की टीम ने बुधवार की रात शीशिया गांव में छापेमारी कर अवैध हथियार व स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सहायक थाना क्षेत्र के ललियाही निवासी अनिकेत कुमार (24) और सेमापुर थाना क्षेत्र के काबर कोठी निवासी गोलू कुमार (22) के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शीशिया गांव में दो युवक अवैध हथियार लेकर किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।

सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस बल और एसटीएफ की टीम के साथ छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही दोनों युवक भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।तलाशी के दौरान उनके पास से एक देशी कट्टा, 5.78 ग्राम स्मैक,एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल बरामद किए गए। दोनों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया।

जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।गिरफ्तार अनिकेत का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ प्राणपुर थाना और मध्य निषेध थाना में मामले दर्ज हैं।

Share this news

Leave a Comment