न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

भैंस चोरी करने पहुंचे अपराधियों ने किसान को मारी गोली,मौके पर मौत

भैंस चोरी करने आए थे अपराधी

विरोध करने पर किसान की हत्या

मनिहारी /कटिहार – मनिहारी थाना क्षेत्र के कमालपुर दियारा में भैंस चोरी करने पहुंचे अपराधियों ने विरोध करने पर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। जानकारी
के अनुसार बीती रात करीब 11 से 12 बजे के बीच 10 से 12 की संख्या में अपराधी कमालपुर दियारा स्थित बथान पर भैंस चोरी करने पहुंचे थे।

लालू यादव (40) अपने फुफेरे भाई सुमित और बेटे चंदन के साथ बथान पर सो रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने कथित तौर पर बथान में रखी बाल्टी में दूध पीने के बाद भैंस खोलने का प्रयास किया।भैंसों के चिल्लाने की आवाज सुनकर लालू यादव की नींद खुल गई। उन्होंने अपराधियों को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे से मारपीट और हाथापाई शुरू हो गई।आरोप है कि इसी दौरान एक अपराधी ने लालू यादव को गोली मार दी।

गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद अहले सुबह मनिहारी थाना अध्यक्ष संतोष कुमार झा, इंस्पेक्टर पप्पू कुमार सहित पुलिस टीम एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची।

पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए और शव की अंतिम परीक्षण रिपोर्ट तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी संख्या 415/26दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

Share this news

Leave a Comment