न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

प्रेम विवाह के दो साल बाद बेवफा निकला पति, दूसरी लड़की को लेकर फरार!

पत्नी दर-दर भटकती रही, एसपी से लगाई गुहार; केस दर्ज कर पुलिस ने शुरू की तलाश

किशनगंज/सागर चंद्रा

प्रेम विवाह के महज दो साल बाद पति के दूसरी लड़की को लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। पति की तलाश में पत्नी कई दिनों तक दर-दर भटकती रही, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर आखिरकार एसपी के दरबार पहुंचकर मदद की गुहार लगाई। एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर टाउन थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है।

दौला पंचायत के बलिया डेंगा निवासी पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि गांव के ही ललित सदा, पिता फगुआ सदा ने उसे प्रेम जाल में फंसाया था। सामाजिक दबाव के बाद दोनों ने शादी कर ली। चांदनी के मुताबिक शादी के करीब दो साल बाद ललित का कथित रूप से एक दूसरी लड़की से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।

जब उसे इसकी जानकारी मिली और उसने पति का विरोध किया तो मामला और बिगड़ गया। आरोप है कि ललित ने पीड़िता और उसके परिवार के खिलाफ ही झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके बाद वह चाकुलिया थाना क्षेत्र की रहने वाली दूसरी लड़की को लेकर फरार हो गया।

पति के इस कदम के बाद पीड़िता उसकी तलाश में भटकती रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। अंततः उसने एसपी से न्याय और पति की बरामदगी की गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर टाउन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार पति और उसके साथ गई युवती की तलाश में जुटी है।

Share this news

Leave a Comment