न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर चोरी, 40 थाली-कटोरा समेत गैस चूल्हा ले गए चोर

विजय कुमार साह/टेढ़ागाछ

थाना क्षेत्र अंतर्गत चिल्हनियां पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय देवरी खास में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 152 में बुधवार देर रात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर केंद्र से बड़ी संख्या में बर्तन एवं अन्य सामान लेकर फरार हो गए।


आंगनबाड़ी सेविका प्रमिला देवी ने बताया कि बुधवार देर रात चोरों ने प्राथमिक विद्यालय परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र के भवन का ताला तोड़ दिया। इसके बाद केंद्र के अंदर रखे 40 पीस थाली, 40 पीस कटोरा, 40 पीस ग्लास, एक गैस चूल्हा और एक जग समेत अन्य सामान चोरी कर लिया।
सेविका के अनुसार, चोरों ने प्राथमिक विद्यालय देवरी खास के मुख्य द्वार का भी ताला तोड़ने का प्रयास किया। हालांकि, वे विद्यालय के अंदर प्रवेश नहीं कर सके, जिससे विद्यालय में रखा सामान सुरक्षित है।

घटना की जानकारी संबंधित विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है। सेविका प्रमिला देवी ने बताया कि चोरी की घटना को लेकर टेढ़ागाछ थाना में भी लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की जाएगी।

घटना के बाद विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता है। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की जांच कर चोरी में शामिल आरोपितों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की है।

Share this news

Leave a Comment