न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

मनन मिश्रा के समर्थन में उतरे गया के अधिवक्ता,आरोपों को बताया तथ्यहीन

संवाददाता:मनोज कुमार

बिहार के गया जिले से बड़ी खबर है, जहां गयाजी बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य मनन कुमार मिश्रा के खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों को सत्यहीन और तथ्यहीन बताया है।

बिहार बार काउंसिल के सदस्य मुरारी कुमार हिमांशु ने कहा कि मनन कुमार मिश्रा ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष के रूप में लगातार अधिवक्ताओं के हित, अधिकार और सम्मान की आवाज मजबूती से उठाई है। साथ ही विधि शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए लॉ कॉलेजों के निरीक्षण और शैक्षणिक मानकों की समीक्षा पर भी जोर दिया है।

वहीं अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद ने आरोपों को राजनीतिक विरोध से जोड़ते हुए कहा कि अधिवक्ताओं को किसी भी प्रचार या आरोप पर बिना तथ्य जांचे विश्वास नहीं करना चाहिए।

इसी क्रम में गयाजी बार एसोसिएशन परिसर में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने मनन मिश्रा के समर्थन में एकजुटता दिखाई और नारे लगाए— “मनन मिश्रा तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं।”अधिवक्ताओं ने कहा कि मनन मिश्रा के प्रति उनका विश्वास अटूट है और अधिवक्ता समाज उनके हितों की आवाज के साथ मजबूती से खड़ा है।

Share this news

Leave a Comment