न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

अररिया में दिनदहाड़े मुखिया प्रतिनिधि पर युवक ने तान दिया फिस्टल,जमकर हंगामा,आरोपी युवक के गिरफ्तार होने की सूचना

संवाददाता:अरुण कुमार

अररिया जिले में दिनदहाड़े किरकिचिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह कांग्रेस नेता कफिल अंसारी के ऊपर युवक द्वारा पिस्टल तानने का मामला प्रकाश में आया है जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई और आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर मामला शांत कराया।

मुखिया प्रतिनिधि कफिल अंसारी के अनुसार, सड़क पर जाम लगा हुआ था और इसी दौरान स्कूल की छुट्टी हो गई। जाम के बीच एक युवक ट्रक लेकर जाने का प्रयास कर रहा था। ट्रक को रोकने पर युवक विवाद करने लगा और उसने तीन अन्य लोगों को मौके पर बुला लिया।

आरोप है कि कुछ ही देर बाद मौके पर पहुंचे एक युवक ने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। हालांकि, इसी दौरान पिस्टल का मैगजीन गिर गया। इसके बाद आरोपी युवक पिस्टल लहराते हुए मौके से फरार हो गया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई।घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।

लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए लोगों को शांत कराया।इधर, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की ओर से अभी नहीं की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

Share this news

Leave a Comment