न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :सीएम नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा ,बने रहेंगे कार्यवाहक मुख्यमंत्री

बिहार /डेस्क

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया ।मालूम हो कि श्री कुमार ने राज्यपाल श्री फागू चौहान को अपना इस्तीफा सौंप दिया है ।राज्यपाल श्री चौहान ने उनका इस्तीफा मंजूर करते हुए तत्काल कार्यवाहक मुख्यमंत्री का प्रभार सौंपा है ।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कैबिनेट की अनुसंशा के बाद विधान सभा को भंग कर दिया गया है और जब तक नए मंत्री मंडल का शपथ समारोह नहीं होता तब तक श्री नीतीश कुमार कार्यवाहक मुख्य मंत्री बने रहेंगे ।वहीं सीएम नीतीश कुमार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि 15 नवंबर को एनडीए की बैठक होगी उसके बाद शपथ ग्रहण की तारीख तय की जाएगी। सीएम ने सभी नेताओ का आभार जताया है और कहा की सभी मंत्रियों ने अपने कार्यकाल में बेहतर कार्य किया है ।

Share this news

Leave a Comment