बिहार-झारखंड प्रादेशिक माहेश्वरी सभा की अंतिम बैठक संपन्न, नए अध्यक्ष मनोज डागा ने ली शपथ

SHARE:



केंद्रीय मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने किया उद्घाटन, जल संरक्षण का दिया संदेश।

किशनगंज से नौ प्रतिनिधियों ने निभाई सहभागिता

डेस्क:बिहार-झारखंड प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के सत्र 2023-26 की अंतिम बैठक रविवार को मुजफ्फरपुर में आयोजित की गई। बैठक के दौरान नए सत्र 2026-29 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें मनोज डागा (मुजफ्फरपुर) ने अध्यक्ष तथा गोविंद बिहानी ने उपाध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की।


कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि माहेश्वरी समाज देशभर में जनकल्याण और सामाजिक सेवा के कार्यों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने जल संरक्षण पर विशेष बल देते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को पीने के पानी की बचत के प्रति सजग और जिम्मेदार होना चाहिए।


बैठक में किशनगंज माहेश्वरी सभा की ओर से नौ सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभा की ओर से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया गया कि नया नेतृत्व समाज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के साथ-साथ सेवा और जनहित के कार्यों को और गति देगा। साथ ही आगामी सत्र में समाज के रचनात्मक एवं लोककल्याणकारी कार्यों में हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया गया।


समारोह में बिहार-झारखंड महिला मंडल की सचिव आंचल झंवर, किशनगंज माहेश्वरी सभा के सचिव प्रदीप मुंदड़ा, राज कुमार माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष मनोज बिहानी, सुबोध माहेश्वरी, आशीष झंवर, शरद मुंदड़ा तथा सौरव सोमानी सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!