तिनसुकिया मंडल में बाढ़ का असर,राजधानी एक्सप्रेस समेत कई महत्वपूर्ण ट्रेनें घंटों लेट

SHARE:

यात्रियों की बढ़ी परेशानी

कटिहार – पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के तिनसुकिया मंडल में आई बाढ़ का असर अब रेल परिचालन पर भी साफ दिखाई देने लगा है। बाढ़ प्रभावित रेलखंड पर परिचालन बाधित होने के कारण रेल प्रशासन ने कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन डायवर्ट मार्ग से शुरू किया है, जिससे ट्रेनों के परिचालन में भारी विलंब हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 12423 डिब्रूगढ़–नई दिल्ली भाया कटिहार राजधानी एक्सप्रेस शनिवार को लगभग पांच घंटे की देरी से अपने गंतव्य की ओर रवाना हुई। इसके अलावा डिमरुगढ़ दिल्ली भाया लखनऊ राजधानी एक्सप्रेस सहित कई अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनें भी घंटों विलंब से परिचालित हुईं।

वही ट्रेनों के लगातार विलंब से यात्रियों को यात्रा के दौरान काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों की आगे की कनेक्टिंग ट्रेनें छूट गईं, जबकि स्टेशन पर घंटों इंतजार करने को मजबूर यात्रियों में परेशानी और असंतोष देखा गया। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी टोल फ्री 139 पर अवश्य प्राप्त कर ले और उसके बाद ही अपनी सुखद व सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!