मनसाही /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के कुरेठा पंचायत के राजेंद्र उच्च विद्यालय धनपारा के मैदान में मनसाही के डिग्री कॉलेज के भवन बनाने को लेकर भूमि मापी का कार्य किया गया।
अंचल अधिकारी मो. इस्माइल के नेतृत्व में किए गए भूमि मापन में 5 एकड़ 38 डिसमिल भूमि को डिग्री कॉलेज भवन के लिए चिन्हित किया गया।
कुरेठा में डिग्री कॉलेज के भवन निर्माण को लेकर कुरेठा सहित आसपास के लोगों में उत्साह देखा गया मापी के दौरान पंचायत के मुखिया अवधेश यादव सहित विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक की उपस्थित रहे ।


























