बारसोई अनुमंडल अस्पताल का विधायक ने किया निरीक्षण,व्यवस्था पर जताई नाराजगी

SHARE:

बोलीं मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

बारसोई / कटिहार – बारसोई अनुमंडल अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया। जब बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता देवी बिना पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण के लिए अस्पताल पहुंच गईं। विधायक ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, दवा भंडार, चिकित्सकीय सुविधाओं तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

जांच के दौरान सामने आई कमियों पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को तत्काल सुधार के सख्त निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान विधायक संगीता देवी ने अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. एमए. उस्मानी से स्पष्ट कहा कि सरकारी अस्पताल की जिम्मेदारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उपाधीक्षक होने के नाते आपकी जवाबदेही हजारों गरीब और जरूरतमंद मरीजों के प्रति है।

इसलिए निजी क्लीनिक की अपेक्षा सरकारी अस्पताल में अधिक समय दें और यह सुनिश्चित करें कि इलाज के अभाव में किसी मरीज की जान न जाए।हाल ही में अस्पताल में हुई मरीज की मौत का जिक्र करते हुए विधायक ने गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं बेहद पीड़ादायक हैं ।और स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

उन्होंने दो टूक कहा कि यदि किसी भी मरीज की जान लापरवाही के कारण जाती है तो जिम्मेदार लोगों को हर हाल में जवाब देना होगा।विधायक ने डॉक्टरों, नर्सों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सभी अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ निभाएं। मरीजों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही, उदासीनता या अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

शिकायत मिलने पर दोषी कर्मियों एवं अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।विधायक के अचानक अस्पताल पहुंचने से पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई अधिकारी एवं कर्मचारी तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने में जुट गए। निरीक्षण के दौरान विधायक ने अस्पताल प्रशासन को स्पष्ट संदेश दिया कि सरकार की प्राथमिकता बेहतर स्वास्थ्य सेवा है और इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। इस अवसर पर डीआर रीमा सरकार, राजीव नयन प्रसाद, डॉ प्रेम कुमार, अस्पताल प्रबंधक सद्दाम हुसैन, प्रधान सहायक चंदन झा आदि दर्जन लोग मौजूद रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!