फणीश्वर नाथ रेणु रेलवे इंस्टीट्यूट में भव्य नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

SHARE:

कटिहार – फणीश्वर नाथ रेणु रेलवे इंस्टीट्यूट समिति द्वारा 2 अगस्त 2026 को इंस्टीट्यूट के प्रांगण में एक शानदार नृत्य प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में शहर भर के 50 से अधिक प्रतिभाशाली प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता को मुख्य रूप से दो शैलियों—शास्त्रीय क्लासिकल और पश्चिमी (वेस्टर्न में आयोजित किया गया था।

न्यायसंगत मूल्यांकन के लिए प्रतिभागियों को आयु के आधार पर दो वर्गों में बांटा गया: ग्रुप ‘ए’ 12 वर्ष तक और ग्रुप ‘बी’ 13 वर्ष और उससे अधिक। सभी कलाकारों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। कटिहार के जाने-माने चेहरे और विभिन्न कला व नृत्य रूपों के विशेषज्ञ अमितेश रंजन ने कार्यक्रम में निर्णायक जज की भूमिका निभाई।


इस आयोजन को शत-प्रतिशत सफल बनाने में इंस्टीट्यूट समिति के सचिव रितेश ठाकुर, कोषाध्यक्ष अनुराग कुमार सहित प्रमुख सदस्य आलोक कुमार, बबलू पासवान, अविनाश कुमार, लॉरेंस जूलियस, सूरज प्रकाश मिश्रा और तिवारी जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


समिति ने यह भी घोषणा की है कि इस मेगा फेस्टिवल के तहत आगामी रविवार, 9 अगस्त को भाषण और गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इन सभी प्रतियोगिताओं का संयुक्त समापन और मेगा पुरस्कार वितरण समारोह 15 अगस्त 2026 को आयोजित होगा। जिसमें सभी विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!