कटिहार – अंकुरम् विद्यालय संगठन तेजा टोला कटिहार में जिला फुटबाल संघ कटिहार की ओर से फुटबाल रेफरी का फिजिकल एवं लिखित परीक्षा ली गई। जिसमें जिले से रेफरी में सुनील हेम्ब्रम कोलासी, संजय टूड्डू मनिहारी, शुभाष सोरेन प्राणपुर,आशिष सोरेन कोलासी अनिल सोरेन बलरामपुरपुर, संजय सोरेन बलरामपुर इत्यादि ने जिला फुटबाल रेफरी का परिक्षा दिया। संजय कुमार बिहार पैनल रेफरी एचओ आर रेफरी कटिहार के द्वारा परिक्षा लिया गया।
साथ में बिहार पैनल के सभी रेफरी शुभम कुमार राजा, गोपाल सिंह , सुनील मुर्मू और सैलेश सोरेन मौजूद रहें संघ के वरिष्ठ फुटबाल खिलाड़ी और संघ का कोषाध्यक्ष उदय साधु खॉ , वरिष्ठ खिलाड़ी उपाध्यक्ष हीरा लाल की मौजूदगी में परीक्षा हुआ। संघ के जिला अध्यक्ष भोला साह ने बताया कि इस रेफरी परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को जिला फुटबाल लीग मैच जो कंचन केशरी आजमनगर के देख रेख में 6 अगस्त से शुरू हो रहा है।
जिसमें प्रेक्टिकल कराई जाएगी प्रेक्टिकल परीक्षा के बाद जिला फुटबाल रेफरी परीक्षा पास प्रमाणपत्र दी जाएगी। दिलीप कुमार साह उर्फ भोला महासचिव जिला फुटबाल संघ कटिहार ने बताया कि जिला में पहली बार फुटबाल रेफरी का परीक्षा ली गई पास करने वाले रेफरी हीं बिहार पैनल रेफरी परीक्षा में शामिल होंगे।


























