केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

SHARE:


नई दिल्ली: NEET-UG परीक्षा में कथित अनियमितताओं और देशभर में छात्रों के जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा भेज दिया है।


धर्मेंद्र प्रधान ने अपने खुले पत्र में कहा कि वे देश के युवाओं की आकांक्षाओं का सम्मान करते हैं और छात्रों के भविष्य तथा देश की एकता को सर्वोपरि मानते हुए यह निर्णय ले रहे हैं। उन्होंने लिखा कि पिछले दस दिनों में हुए घटनाक्रम से वे बेहद व्यथित हैं।


अपने पत्र में उन्होंने छात्रों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी पढ़ाई और करियर पर ध्यान देने की अपील की। साथ ही कहा कि कोई भी राष्ट्र विरोधी ताकत वर्तमान माहौल का गलत फायदा न उठा सके, इसके लिए सभी को संयम बनाए रखना चाहिए।
गौरतलब है कि NEET-UG परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर देशभर में छात्र संगठनों द्वारा लगातार प्रदर्शन किए जा रहे थे। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने इसे संगठन की जीत बताते हुए कहा कि यह हमारी एकता की जीत है साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी दो और मांग है जिसे पूरा किया जाना चाहिए।

विपक्षी दल भी इस मुद्दे पर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय को घेर रहे थे। ऐसे माहौल में धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!