बीएसएफ भर्ती परीक्षा मे अभ्यर्थी घायल ,अस्पताल में भर्ती

SHARE:

सागर चंद्रा/ किशनगंज

किशनगंज सेक्टर मुख्यालय में आयोजित बीएसएफ भर्ती शारीरिक परीक्षा मे एक अभ्यर्थी घायल हो गया। घायल अभ्यर्थी की पहचान पश्चिम चंपारण निवासी आर्यन राज (25) पिता केएन सिंह के रूप में की गई है।शुक्रवार को दौड़ने के क्रम में गिर जाने से उसका एक पैर टूट गया।

घटना के बाद बीएसएफ कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। कर्मियों ने एंबुलेंस के माध्यम से आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

बीएसएफ कर्मी उसे समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में जुट गए हैं। घायल के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!