सागर चंद्रा/ किशनगंज
टाउन थाना पुलिस ने गस्त के दौरान 6 लीटर बीयर के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान खगड़ा कर्बला निवासी साहिल अंसारी (18) पिता सुभान अंसारी के रूप में की गई है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
दरअसल गस्त पर निकली पुलिस को शराब तस्करी की सूचना मिल गई थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने एमजीएम रोड पर जाल बिछा दिया था। इसी दौरान पुलिस की नजर बंगाल से झोला लेकर आ रहे युवक पर पड़ी।
लेकिन पुलिस पर नजर पड़ते ही वह भागने लगा। जिसे जवानों ने पीछा कर दबोच लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के झोले से 500 एम एल का 12 केन बीयर बरामद होते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।






















