आजमनगर /कटिहार – थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 101 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के मलिकपुर चौक के समीप ब्रिज पर गुप्त सूचना के आधार पर की गई है।थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मलिकपुर पंचायत के रास्ते मादक पदार्थों की तस्करी होने की सूचना प्राप्त हुई थी।
सूचना मिलते ही मलिकपुर चौक के समीप ब्रिज पर वाहन जांच अभियान चलाया गया।जांच के दौरान बाइक सवार दो व्यक्ति पुलिस की गाड़ी देखकर भागने का प्रयास करने लगे। लेकिन पुलिस बल की तत्परता से दोनों को पकड़ लिया गया।
पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान मोहम्मद मुजम्मिल (23) पिता अब्दुल कादिर साकिन गंगानगर एवं मोहम्मद असरफुल ( 28) पिता अब्दुल कलाम मानिकपुर गौरीपुर दोनों थाना प्राणपुर निवासी बताया। तलाशी लेने पर दोनों के पास से 101 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना लाने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत कटिहार भेज दिया है।





















