मनिहारी /कटिहार – शराबबंदी को सख्ती से लागू किये जाने को लेकर वरीय पुलिस पदाधिकारी से प्राप्त दिशानिर्देश के आलोक में सघन जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा ने बताया कि इसी आलोक में मियापुर क्षेत्र से नशे की हालत में पांच लोगों को हिरासत मे लिया गया।
ब्रेथ एनालाईजर मशीन से जांच करने पर शराब पीने की पुष्टि होने पर विधिवत रुप से गिरफ्तार कर मद्य निषेध की सुसंगत धाराओं मे न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है।
थानाध्यक्ष श्री झा ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान दीपांकर मंडल (33) पिता नरेन मंडल, साकिन गौडीपुर थाना प्राणपुर.अताउर रहमान (40) पिता मो. इशाईल ओलीपुर,नसीम अख्तर (38) पिता अब्दुल वासिद ओलीपुर, सोनू कुमार सिंह (28)पिता हीरालाल सिंह नवाबगंज और जितेन्द्र ठाकुर पिता सुबोल ठाकुर नवाबगंज थाना मनिहारी जिला कटिहार निवासी के रुप मे की गयी है।





















