मनसाही /कटिहार – थाना क्षेत्र के चित्तौड़िया कौआबाड़ी गांव में एक युवक की कोसी नदी के धार में डूबने से मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कौआबाड़ी निवासी नारायण टुडू (39) सुबह 10:00 बजे मछली मारने के लिए कोसी नदी धार के पास गया था और जब वह दोपहर तक घर नहीं पहुंचा तब परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।
खोजबीन के क्रम में ही शाम में उनका शव कोसी नदी धार में बहते हुए नजर आया। इसके बाद परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला और घटना की सूचना मनसाही पुलिस को दी गई। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जांच करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर स्थान भेज दिया। वहीं घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सरकारी प्रावधानों के अनुसार पीड़ित परिवार को आवश्यक मुआवजा देने की मांग की है।






















