नीट पेपर लीक को लेकर बहादुरगंज में कल प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना में एसपी ने की बैठक

SHARE:

निसार/बहादुरगंज (किशनगंज):

नीट परीक्षा पेपर लीक मामले के विरोध में कल बहादुरगंज में विभिन्न छात्र संगठनों व स्थानीय लोगों द्वारा विशाल धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से प्रभारी एसपी हरिमोहन शुक्ला ने बहादुरगंज थाना पहुंचकर समीक्षा बैठक की।


बैठक में पुलिस प्रशासन ने असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने और सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। एसपी ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति है, लेकिन उपद्रव या यातायात बाधित करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने आम जनता से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद थे,जिन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खुसरो शिराज, अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!