प्रभारी सीडीपीओ शबनम शीला गुड़िया को सम्मानित कर दी भावभीनी विदाई

SHARE:

टेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह

प्रखंड परिसर स्थित बाल विकास परियोजना (आईसीडीएस) कार्यालय में शुक्रवार को प्रभारी सीडीपीओ शबनम शीला गुड़िया के सम्मान में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेविका-सहायिका संघ ने की। समारोह में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, सेविकाओं एवं सहायिकाओं ने प्रभारी सीडीपीओ के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके कुशल नेतृत्व, कार्यकुशलता एवं सभी के प्रति सहयोगात्मक व्यवहार की प्रशंसा की।

इस अवसर पर कार्यालय के वरीय सहायक उदयानंद, डाटा ऑपरेटर नवेद आलम, अंजार आलम, पहाड़ी लाल, सुंदर यादव, सेविका शबाना परवीन, महिला पर्यवेक्षिका स्वीटी कुमारी, इंदु कुमारी, सोनी कुमारी सहित बड़ी संख्या में सेविकाएं एवं सहायिकाएं मौजूद रहीं।


समारोह के दौरान सभी ने प्रभारी सीडीपीओ शबनम शीला गुड़िया को अंगवस्त्र, स्मृति-चिह्न एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि उनके कार्यकाल में विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा सेविका-सहायिकाओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने का सराहनीय प्रयास किया गया। कार्यक्रम का माहौल आत्मीयता और सम्मान से परिपूर्ण रहा। अंत में उपस्थित सभी लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके बेहतर भविष्य एवं सफल कार्यकाल की कामना की।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!