शराब के नशे में हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार

SHARE:

सागर चंद्रा/ किशनगंज

पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फरिंगगोड़ा निवासी आकाश चौहान (19) पिता ग्यानचंद चौहान के रूप में की गई है।


दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी फरिंगगोड़ा चेकपोस्ट के पास शराब के नशे में हंगामा कर रहा है। हंगामे के कारण मौके पर तमाशबीनों की भीड़ लग गई थी। पुलिस ने आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया।

सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराने पर आरोपी के द्वारा शराब का सेवन करने की पुष्टि होते ही उसे गिरफ्तार कर थाने लाया गया। टाउन थाने में आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!