बहादुरगंज पुलिस के द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन,नशे के दुष्प्रभावों से किया गया जागरूक

SHARE:

निसार अहमद/बहादुरगंज ( किशनगंज )

बहादुरगंज पुलिस द्वारा गुरुवार को शहर में नशामुक्ति जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता अभियान निकाली है. थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुनील कुमार की अगुवाई में निकाली गयी जागरूकता रैली में आदर्श रसल हाई स्कूल बहादुरगंज के छात्र – छात्राओं ने बढ़ – चढ़कर भाग लिया. रसल हाई स्कूल परिसर से शुरू हुई जागरूकता रैली स्कूल परिसर से निकलकर थाना रोड , शिवमंदिर चौक , हॉस्पिटल चौक एवम झांसी की रानी चौक होते पुनः स्कूल परिसर पहुंच कर समाप्त हुआ।

रैली के दौरान स्कूली बच्चे हाथों में तख्ती – बैनर थामे नशा छोड़ो – जीवन जोड़ो एवम नशेमुक्त समाज – स्वस्थ समाज जैसे नारे लगा रहे थे. अभियान में साथ चल रहे पुलिस पदाधिकारी शहर के चौक – चौराहों पर लोगों को नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी दे रहे थे।थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि नशामुक्ति केवल कानून व्यवस्था का विषय नहीं , बल्कि सामाजिक सुधार का भी अभियान है. इसी उद्देश्य के साथ अभियान के व्यापक स्तर पर प्रचार – प्रसार हेतु इस तरह की जागरूकता रैली निकाली गयी है.

जिसमें पुलिसकर्मियों के अलावे स्कूली छात्र – छात्राओं एवम समाज के प्रबुद्ध जनों ने भागीदारी दे रहे है. अभियान के क्रम में उन्होंने स्कूली बच्चों से स्वयं नशे से दूर रहने एवम समाज के दूसरे बच्चों को भी अभियान की सफलता को लेकर जागरूक बनाने की अपील की. जागरूकता रैली में बहादुरगंज सर्किल इंस्पेक्टर उमेश कुमार , अपर थानाध्यक्ष रंजीत भारती , सब इंस्पेक्टर बिकास कुमार , राहुल कुमार , शत्रुघ्न कुशवाहा सहित दर्जनों पुलिस पदाधिकारी एवम जवान शामिल थे.

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!