अवैध देशी कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार,भेजा गया जेल

SHARE:

डंडखोरा /कटिहार – डंडखोरा पुलिस को क्षेत्र में अपराध की घटना को अंजाम देने की योजना बनाते हथियार सहित दो अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।जानकारी के अनुसार बुद्धवार की रात गश्ती पर निकली पुलिस को देखकर एस.एच. 98 पर बोरनी पुल के पास खड़े दो युवक कॅ पुलिस की गाड़ी देखकर भागने लगे।

पुलिस ने खदेड़कर दोनों को दोनों को हिरासत में लेकर तलाशी ली तो उनके पास से एक देशी कट्टा बरामद हुआ।पुलिस ने मोटरसाइकिल सहित दोनों युवकों को गिरफ्तार कर थाना ले आई।

जहाॅ उसकी पहचान मौसिम खान (28)पिता- वकील खान, साकिन- सौरिया, थाना डण्डखोरा, शाहरुख खान (24), पिता-राजू खान,साकिन- ड्राईवर टोला,थाना- नगर, दोनों जिला-कटिहार के रुप में हुई है।थानाध्यक्ष विजय कुमार महतो ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध कांड संख्या 103/26 दर्ज कर अग्रेतर कारवाई की जा रही है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!