ठाकुरगंज में हत्या और सात चोरी कांड का खुलासा, अंतरराज्यीय चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

SHARE:

शादी समारोह में महिला की हत्या का पर्दाफाश, चार शातिर चोर गिरफ्तार

ठाकुरगंज/किशनगंज/मो मुर्तुजा

ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत चुरली पंचायत के पुर्व मुखिया स्व राजीब पासवान के घर बिते दिनों शादी समारोह में आई महिला का घर में घुसे चोरों लोहे के रड से वार कर निर्मम हत्या कर दिया।जिस सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश करते हुए अंतरराज्यीय चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में न केवल हत्या की गुत्थी ही नहीं सुलझाई, बल्कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई सात चोरी की घटनाओं का भी खुलासा कर दिया। गिरफ्तार आरोपियों में बिहार और पश्चिम बंगाल के अपराधी शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, 15 मई 2026 को कुर्लीकोर्ट थाना क्षेत्र के भैंसलोटी गांव में शादी समारोह के दौरान घर में चोरी करने घुसे बदमाशों के विरोध करने पर महिला गीता देवी की लोहे की सरिया से हमला कर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ-2 के नेतृत्व में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर मुख्य आरोपी तक पहुंच बनाई। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की वारदात स्वीकार करने के साथ अपने अन्य साथियों और कई चोरी की घटनाओं का भी खुलासा किया।

जांच में सामने आया कि यही गिरोह कुर्लीकोर्ट ,पोठिया, सुखानी और ठाकुरगंज थाना क्षेत्रों में घरों और मंदिरों में हुई सात चोरी की घटनाओं में शामिल था। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर सभी मामलों का सफल उद्भेदन कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड, एक मोबाइल फोन, सोने-चांदी के आभूषण, नौ साड़ियां, चांदी की पांच जोड़ी पायल, सोने के टॉप्स, झुमके, अंगूठियां, बाजूबंद, बिछिया, पीतल के बर्तन सहित बड़ी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है।गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध कुर्लीकोट, सुखानी, ठाकुरगंज और पोठिया थाना क्षेत्रों में दर्ज सात कांडों में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने इस सफलता पर एसआईटी और अभियान में शामिल पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!