संदिग्ध अवस्था में फंदे पर लटका मिला नव विवाहिता का शव,जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

आजमनगर /कटिहार – थाना क्षेत्र के बघौरा पंचायत के कालीबाड़ी गांव में संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटकी एक नवविवाहिता की शव मिलने से पूरे गांव में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार 2 वर्ष पूर्व ही कालीबाड़ी गांव के छोटू विश्वास के साथ माला की शादी हुई थी। जिनकी केवल दो वर्ष के भीतर ही माला देवी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई।

हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा हो पाएगा हत्या है या आत्महत्या मामला है । परंतु प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले घर वालों के द्वारा शव को फंदे से उतार दिया गया। साथ ही लड़की के मां-बाप के द्वारा दिए गए दहेज के सारे सामान निकाल लिये गए। घर के सभी आदमी घर छोड़कर फरार हो गया। घर वालों का एक्टिविटीज से हत्या कर दिये जाने का अंदेशा तथा साक्ष्य को छुपाने की कोशिश गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।

घटना देर रात्रि की बताई जा रही है। मृतिका माला देवी के पिता चंदन कुमार विश्वास के द्वारा आजमनगर थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार 2 वर्ष पूर्व माला कुमारी की शादी हिंदू रीति रिवाज के अनुसार पंचायत के ही कालीबाडी गांव निवासी छोटू कुमार विश्वास के साथ कराई गई थी। शादी के समय बतौर दहेज ₹300000 सोने और चांदी का जेवर दिया गया था। परंतु लड़के के द्वारा ढाई लाख रुपए मांग की जा रही थी। गरीबी के कारण ढाई लाख रुपए देने के लिए सक्षम नहीं थे। इस बावत विगत रात्रि जान से मार कर शव को फंदे से लटका दिया गया।

रात भर शव फंदे में लटकी रही। पुलिस के पहुंचने से पहले सुबह सवेरे घर वालों के द्वारा शव को फंदे से निकाल लिया गया। घटना की सूचना घर वालों के द्वारा सुबह करीब 8:00 बजे लड़की वाले को दिया गया। जबकि घटना रात्रि में ही घटित हुई थी।

मृतिका माला देवी के पिता चंदन कुमार विश्वास के द्वारा आजमनगर पुलिस को दिए गए सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया। आजमनगर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मृतिका माला देवी की सास शीला देवी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!