मुरलीधर झा /दिघलबैंक:-गुरुवार को एसएसबी एवं दिघलबैंक पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने खरवान टोली निवासी रिज्वाबुल हक के घर छापेमारी कर 13 तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों में 12 पुरुष और 1 महिला शामिल है।
छापेमारी के दौरान घर से 175 ग्राम ब्राउन शुगर, 8 लाख 13 हजार 775 रुपये भारतीय नकद, 2 लाख 12 हजार 230 रुपये नेपाली रुपये, 2 वेट मशीन, 13 मोबाइल, 1 टैब और 300 पीस मेडिसिन बरामद की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अख्तर आलम, आल शेर,बबलू मिया,जीवन श्रेष्ठ,शकुरु दिन,रुस्तम अंसारीसद्दाम अंसारी,मो आलम, रहीम अंसारी, प्रेम खनाल, मो इस्लाम और हसीना खातून के रूप में हुई है। सभी दिघलबैंक थाना क्षेत्र अंतर्गत खरवान टोली के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पूरी कार्रवाई एसएसबी असिस्टेंट कमांडर एस.के. कृष्णन, दिघलबैंक थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह व एएनटीएफ की उपस्थिति में हुई।


























