संवाददाता: निसार अहमद
किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन के द्वारा बड़ी कारवाई की गई।मालूम हो कि थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 327 ई के किनारे से अवैध अतिक्रमण को हटाया गया।अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार और एसडीपीओ खुसरू शिराज के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस बल और नगर पंचायत बहादुरगंज के कर्मी मौजूद थे।
बताते चले कि एल आर पी चौक के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग की जमीन पर लोगों के द्वारा अतिक्रमण करके रखा गया था जिसे लेकर पूर्व में प्रशासन के द्वारा उद्घोषणा भी करवाई गई थी। बावजूद इसके जब दुकानदारों के द्वारा अतिक्रमण को नहीं हटाया गया उसके बाद प्रशासन की टीम दल बल के साथ जेसीबी मशीन लेकर पहुंची और अतिक्रमित स्थानों को खाली करवाया गया ।प्रशासनिक कारवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
इस दौरान अधिकारियों द्वारा दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि दुबारा वो अतिक्रमण नहीं करे ।अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार ने कहा कि पूर्व में सभी दुकानदारों को नोटिस दिया गया था साथ ही माइकिंग भी करवाई गई थी लेकिन जब दुकानदारों ने अतिक्रमण को नहीं हटाया उसके बाद आज यह कारवाई की गई है उन्होंने कहा कि आगे भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।बहादुरगंज से निसार अहमद की रिपोर्ट
























