बिहार सरकार के खिलाफ राजद का धरना, सौंपा ज्ञापन

SHARE:

कटिहार – राज्य एवं देश में भय भूख एवं भ्रष्टाचार बेरोजगारी प्रश्न पत्र लीक राज्य में बढ़ते अपराध बिजली संकट को लेकर राजद प्रदेश नेतृत्व के आहवान पर राज्यव्यापी प्रखंड स्तरीय धरना प्रदर्शन के तहत कटिहार सदर प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष संतोष यादव ने किया। जबकि संचालन प्रदेश सचिव मो. जाहिद ने किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से शामिल प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल ने अपने संबोधन में राज्य सरकार पर चौतरफा हमला किया। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध का आलम यह कि पिता के सामने बेटी को अपराधी उठा रहे हैं भाई के सामने बहन का बलात्कार हो रहा है। राज्य के सभी विभागों में रिश्वत कमीशन भ्रष्टाचार चरम पर है बिना रिश्वत चपरासी भी नहीं हिलता है।

प्रश्न पत्र लीक हो रहा है। छात्र आत्महत्या कर रहे हैं। आंदोलन करने वालों को पुलिस मार रही है। श्री कुणाल ने कहा कि पेट्रोल डीजल गैस सिलेंडर की कीमत लगातार बढ़ रहा है खाद्य पदार्थ कपड़ा घर मकान बनाने वाले सामानों की कीमत आसमान छू रहा है लोगो की कमाई में बचत नहीं हो रहा है लोगो की जमा पैसा टूट रहा है।

श्री कुणाल ने कहा कि राजद कार्यकर्त्ता हरा गमछा लेकर जनहित में आंदोलन जारी रखेगी। इस अवसर पर राजद के अनिरुद्ध यादव, रंजीत साह, विजय गुप्ता, रामसेवक राय, मो. आजाद अली, रामप्रकाश यादव, रौशन यादव, गोपाल सिंह, गुड्डू शेख, शिवम राय, वासु लाल, श्याम यादव, रणविजय यादव आदि सैकड़ों लोग शामिल रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई