अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

SHARE:

सागर चंद्रा/किशनगंज

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि घायल दूसरे युवक की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। गत रविवार को जनता के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मारी दी थी। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बाइक सवार दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराने की चेष्टा की थी।

लेकिन बीबीगंज निवासी साबीर आलम की बीच रास्ते में ही मौत हो गई। सदर अस्पताल में तैनात चिकित्सक ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि कोढ़ोबाड़ी लक्ष्मीपुर निवासी घायल सज्जाद आलम की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

अस्पताल प्रशासन की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। लेकिन घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। रोते बिलखते परिजन शव को लेकर घर वापस लौट गए।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई