योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर

SHARE:

अमदाबाद/कटिहार – नवमनोनीत जदयू प्रखंड अध्यक्ष खुशबू कुमारी के आवास पर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिहार राज्य अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र उरांव ने भाग लिया।बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रखंड अध्यक्ष खुशबू कुमारी एवं नगर अध्यक्ष संजीव कुमार साह को मनोनयन पर बधाई दी।

उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना आवश्यक है।

उपाध्यक्ष ने कहा कि जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करें, ताकि पात्र लाभुक समय पर इसका लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।बैठक में जदयू जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश राय,भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह,जदयू नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव कुमार साह, जदयू जिला महासचिव राज कुमार साह उर्फ राजू साह, शिवानंद सिंह,भाई मुजम्मिल सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई