कुपोषण मुक्त बचपन की ओर पहल, पोषण पुनर्वास केंद्र में बच्चे को कराया गया भर्ती

SHARE:

कोढा /कटिहार-कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र में कुपोषण से ग्रसित बच्चों के स्वास्थ्य सुधार को लेकर बाल विकास परियोजना कार्यालय द्वारा विशेष पहल शुरू की गई है। इसी क्रम में गंभीर रूप से कुपोषित बच्चे को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकीय देखरेख में बच्चे का उपचार एवं पोषण संबंधी देखभाल की जा रही है।

बाल विकास परियोजना के अधिकारी ऊषा किरण ने बताया कि क्षेत्र में आंगनबाड़ी सेविकाओं के माध्यम से लगातार बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर की निगरानी की जा रही है। जांच के दौरान चिन्हित कुपोषित बच्चों को बेहतर इलाज एवं पोषण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पोषण पुनर्वास केंद्र भेजा जा रहा है। इस अभियान के तहत अभिभावकों को भी बच्चों के संतुलित आहार, साफ-सफाई तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

परियोजना की एलएस राज श्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है तथा कुपोषण मुक्त समाज बनाने के लिए लगातार प्रयास जारी रहेगा।

वहीं पोषण पुनर्वास केंद्र में बच्चे को भर्ती कराने में महिला पर्यवेक्षिका राजश्री फुलवरिया पंचायत के आंगनवाड़ी केन्द्र संख्या 51 की सेविका इन्दु कुमारी ने पोषण पुनर्वास के लाभों को लेकर अभिभावकों जागरूक करते हुए अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित की । सेविका के द्वारा विगत वर्ष पुर्व में भी बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराई गई थी जो बच्चे अभी पुर्ण रूप से स्वस्थ हैं।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई