पर्यावरण दिवस पर पंचायतों में हुआ ग्रामसभा का आयोजन

SHARE:

डंडखोरा/कटिहार -विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन किया गया।जिसमें पंचायत सचिव सहित अन्य लोगों ने बढती गर्मी का कारण पर्यावरण असंतुलन बताया।बताया कि भौतिक संसाधन,बढती जनसंख्या एवं अनियमित जीवन शैली के कारण पर्यावरण असंतुलित हो रहा है।जिसका सीधा असर मानव जीवन पर रहा है।इससे बचने का एक मात्र उपाय अधिक से अधिक छायादार पेड़ लगाना है।

रायपुर पंचायत भवन में आयोजित ग्राम सभा की अध्यक्षता करते हुए मुखिया आलोक चौहान ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर राज्य और केन्द्र सरकार सहित पर्यावरणविद चिंतित है।पर्यावरण को संतुलित बनाने के लिए विभिन्न स्तरों से प्रयास भी किया जा रहा है।लेकिन इसमें आमजनों की भागेदारी नहीं होने से अभियान को अपेक्षाकृत सफलता नहीं मिल रही है।

मुखिया ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाना आमलोगों की जिम्मेवारी है।उन्होंने लोगों से प्रतिवर्ष एक छायादार पेड़ लगाने तथा पूर्व से लगाये गये पौधों के संरक्षण की अपील की।

ग्राम सभा में उपस्थित महिला पुरुषों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प लिया।वहीं मुखिया ने लोगों के साथ उत्क्रमित मध्य विद्यालय रायपुर-नवादा के परिसर में एक पौधा भी रोपण किया।मौके पर सरपंच संजीव कुमार मंडल,पंचायत सचिव कल्पना कुमारी,रोजगार सेवक कुमुद कुमार सहित पंचायत प्रतिनिधि व आमजन उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!