पटना में महिला की बहादुरी से झपटमार गिरफ्तार, लूट की कोशिश नाकाम

SHARE:


पटना के फुलवारी शरीफ इलाके में एक छात्रा की सूझबूझ और बहादुरी से झपटमारी की वारदात नाकाम हो गई। जानकारी के अनुसार, बदमाश छात्रा के गले से करीब 25 हजार रुपये मूल्य का सोने का लॉकेट छीनकर भाग रहा था। इसी दौरान नर्सिंग छात्रा संयुक्ता कुमारी ने साहस का परिचय देते हुए आरोपी का पीछा किया।


संयुक्ता कुमारी ने अकेले ही दौड़ाकर बीच सड़क पर झपटमार को पकड़ लिया और जमीन पर पटक दिया। महिला की हिम्मत देखकर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए और आरोपी को घेर लिया। इसके बाद लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी।


घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से छीना गया सोने का लॉकेट भी बरामद कर लिया है।


महिला की बहादुरी और त्वरित कार्रवाई की पूरे इलाके में सराहना हो रही है। स्थानीय लोग संयुक्ता कुमारी के साहस की प्रशंसा कर रहे हैं।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई