विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर न्यायालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

SHARE:

सागर चंद्रा/ किशनगंज


विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर न्यायालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज के तत्वावधान में न्यायालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार नम्रता तिवारी ने की। उन्होंने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण प्रदान करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पौधा लगाने और उसे संरक्षित करने की आवश्यकता है। वृक्ष मानव जीवन के लिए अमूल्य है। इस मौके पर उन्होंने आमजन से विश्व पर्यावरण दिवस को केवल औपचारिकता न मानकर प्रकृति संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील भी की।


इस अवसर पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम सुरेश कुमार सिंह, प्रधान जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय अभय श्रीवास्तव, पीठासीन पदाधिकारी सुमित कुमार सिंह, सचिव ओम शंकर, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मुक्तेश मनोहर सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने पौधारोपण कर देखभाल का संकल्प लिया।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!