किशनगंज /अब्दुल करीम
तेउसा ग्राम पंचायत में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुखिया साजेदा खातून, पंचायत सचिव, स्वच्छता सुपरवाइजर एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।मुखिया साजेदा खातून ने वृक्षारोपण के महत्व से सभी को अवगत करवाते हुए कहा कि जिस तरह से मौसम में बदलाव हो रहा है सभी को आगे आ कर पेड़ लगाने की जरूरत है ।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सभी ग्रामीणों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए वृक्षारोपण बेहद आवश्यक है।वही
“एक पेड़ मां के नाम, हर घर एक पौधा” के संदेश के साथ लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया


























