कदवा/कटिहार – शराब तस्करी के विरुद्ध कदवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पुलिस ने 559.375 लीटर विदेशी शराब सहित वाहन जब्त कर लिया है।हालांकि शराब तस्कर भागने में कामयाब रहा है।जानकारी के अनुसार कदवा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात पुलिस ने कुम्हड़ी चौक पर डब्लूबी 26 सी 6413 नंबर के एक चार पहिया वाहन को रोकने का इशारा किया।
पुलिस को देखकर शराब तस्कर चालाकी के साथ वाहन छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांडों के विदेशी शराब बरामद हुआ। पुलिस शराब सहित वाहन को जब्त कर थाना ले आई। गिनती के क्रम में 559.375 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ।
थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि एक बंगाल नंबर के स्कॉर्पियो को भारी मात्रा में शराब के साथ जब्त किया गया है।जिससे विभिन्न ब्रांडों के 559.375 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ है।उन्होंने बताया कि मामले को लेकर थाना में मध निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रेतर कारवाई की जा रही है।
थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में मध निषेध अधिनियम को शत-प्रतिशत लागू करने को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है।शराब विक्रेता, तस्कर एवं पियक्कड़ों के विरुद्ध कारवाई भी की जा रहक है।उन्होंने लोगों से अवैध शराब बिक्री या पीकर हंगामा करने वालों की सूचना देने की अपील की है।




























