ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत,परिजन शव लेकर फरार

SHARE:

कुरसेला/कटिहार- कटिहार-बरौनी रेलखंड पर कुरसेला स्टेशन के तीनघरिया और मजदिया रेलवे ढाला के बीच आउटर सिग्नल के समीप बुधवार दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद पहुंचे परिजन शव लेकर फरार हो गए। मृतक युवक गांधीग्राम बिंदटोली का निवासी बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर आरपीएफ मौके पर पहुंची।

लेकिन वहां न तो शव मिला और न ही किसी तरह का साक्ष्य बरामद हुआ। आरपीएफ कांस्टेबल संजीव कुमार ने बताया कि स्टेशन मास्टर द्वारा सूचना दी गई थी कि किलोमीटर 38/6 के पास एक व्यक्ति रनओवर हो गया है। स्टेशन मास्टर के मेमो के आधार पर जब वे मौके पर पहुंचे तो वहां कोई डेड बॉडी नहीं मिली और घटनास्थल पर किसी तरह का कोई साक्ष्य भी नहीं दिखा।

बताया जाता है कि घटना के बाद कुछ लोगों द्वारा मृतक युवक की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल की गई। जिसके बाद हादसे की जानकारी क्षेत्र में फैली। रेल पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव नहीं मिलने के कारण घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। ग्रामीण सूत्रों के मुताबिक परिजनों द्वारा आनन फानन में युवक के शव का दाह संस्कार कर दिया गया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई