सालमारी/कटिहार – बलिया बैलोन थाना क्षेत्र के फुटानी चौक मीनापुर के पास वाहन जांच के दौरान मंगलवार के रात में वाहन जांच के क्रम में आटो को रोक कर तलाशी ली गयी तो भाडी मात्रा में शराब बरामद होने पर चालक सहित दो तस्कर को हिरासत में लेकर आटो को थाना लाया गया।
थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया की वाहनों की जांच के क्रम में मंगलवार के रात में आटो से शराब बरामद होने पर शराब के साथ तीन तस्कर को हिरासत में ले कर पुछताछ करने पर अपना नाम सोनू कुमार (28) ग्राम शंकर चौक, साजन (30) ग्राम लाईन बाजार माधोपारा, बबलू शेख( 27) ग्राम सुदीन चौक तीनों खजांची थाना जिला पूर्णियां का रहने वाला बताया।
आरोपी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के कानकी से शराब ले कर बलरामपुर बारसोई, सालमारी होते हुए पूर्णियां जा रहा था कि फुटानी चौक मीनापुर के पास मंगलवार के रात में वाहन जांच के क्रम में पकड़ा गया। इस में विभिन्न ब्रांड के 80.76 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ है।अग्रिम कार्रवाई करते हुए आरोपी को कटिहार न्यायालय भेज गया है।
शराबबंदी इस अभियान में पुलिस पदाधिकारी दीपक कुमार शस्त्र बलों के साथ वाहन जांच में लगाये जाने पर इस तरह की सफलता मिली है। उन्होंने बताया की शराब के मामले में जरा भी कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। हर हाल में सभी लोगों को शराब बंदी कानून का पालन करना होगा। कहीं से गुप्त सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाती है। शराब लाना ले जाना, पीना, पीलाना, होम डिलीवरी करना संगीन अपराध है। शराब बंदी कानून की धारा 30 ए बिहार मध्य निषेध एंव उत्पाद अधिनियम 2016 के तहत कार्रवाई की गयी है। शराब बंदी अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों को सहयोग करने की अपील की है।

























