भूमि विवाद में महिला को बेरहमी से पीटा,जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

किशनगंज/सागर चंद्रा


शहर के मोहिउद्दीनपुर में भूमि विवाद को लेकर एक महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया और घायल जहानी बेगम को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद वह घटना की शिकायत लेकर थाने पहुंच गई। टाउन थाना में पीड़िता के लिखित शिकायत पर 10 नामजद आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।


जानकारी के अनुसार जहानी बेगम का भूमि विवाद पड़ोस में ही रहने वाले अब्दुल गफ्फार के साथ चल रहा था। गत सोमवार को अब्दुल गफ्फार ने विवादित भूमि की घेराबंदी करने की कोशिश की।

जिसका विरोध करने पर आरोपी और उसके परिजनों ने पीड़िता की बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान उसकी हत्या करने की भी कोशिश की गई। लेकिन स्थानीय लोगों के मौके पर पहुंच जाने के कारण उसकी जान बच गई।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!